Skip to main content

वर्चस्व 

यह कहानी मेरे परनाना की है जो मुझे मेरे मामाजी ने सुनाई थी। मेरे परनाना किसी मलहट्टे (मवेशी हाट) से दो बैल ले आए। दोनों बैल भले बहुत ऊंचे कद के नहीं थे लेकिन बिल्कुल छरहरे और गठीले थे। परनाना उन्हें लेकर सुबह सुबह खेत जोतने निकल जाते थे और सीधे तीसरे पहर लौटते। बाकी किसानों के बैल जितने समय में दो कट्ठा जोतते, उतने समय में ये दो बैल चार कट्ठा बिना कोई ऊंह आह किए जोत लेते। परनाना को दोनों बैलों पर बहुत गर्व था। 

          हमारा गांव यादवों का था। बगल का गांव चौधरियों का था। उनमें से एक थे तेजू चौधरी। बहुत बड़े जमींदार थे। उनके नाम से आस पास के गांव में भी चौधरियों का वर्चस्व छाया हुआ था। तेजू चौधरी के लड़के की शादी हो रही थी। बारात करीब पंद्रह कोस दूर एक गांव जानेवाले थी। उन दिनों लोग बैलगाड़ियों से ही बारात जाते थे। बड़े आदमी की बारात थी। करीब पैंतीस चालीस बैलगाड़ियां जा रही थी। उनमें से एक बैलगाड़ी हमारे परनाना हाँक रहे थे, जिसे उनके ही पुत्ररत्न समान दो बैल खींच रहे थे। 

    बैलगाड़ियों की कतार में काफी पीछे थी हमारे परनाना की बैलगाड़ी। लेकिन एक बार जब बारात चलने लगी तो फिर जो हुआ सो अद्भुत था। परनाना के दोनों बैल पूरी मस्ती से झूमते हुए आगे बढ़ते गए और एक एक करके बाकी सारी बैलगाड़ियों को ओवरटेक करते गए। उन दिनों रास्ते ऊबड़ खाबड़ हुआ करते थे। कभी जंगल तो कभी खेत। कहीं कीचड़ तो कहीं बालू। लेकिन हमारे बैलों को रत्ती भर भी फरक नहीं पड़ा। रफ्तार बनाए रखी और सबसे पहले लड़की वालों के यहां धमक पहुंचे। बाकी बैलगाड़ियां करीब एक घंटे बाद पहुंची। 

              तीन चार दिन बाद की बात है। सुबह सुबह तेजू चौधरी परनाना से मिलने आए और एक अजीब सा प्रस्ताव उनके सामने रख दिया। तेजू चौधरी का कहना था कि उन्होंने ऐसे बैलों की जोड़ी पहले कभी नहीं देखी थी। इसलिए वो परनाना से वो दो बैल खरीदने आए थे। बदले में वो बीस बीघा जमीन देने को राजी थे। बड़े लोगों की यही बात होती है। जो चीज पसंद कर लें वो हासिल कर के रहते हैं। मेरे परनाना के पास उस समय मुश्किल से तीन बीघा जमीन होगी। लेकिन अभिमान की मात्रा उनमें भी किसी नवाब से कम न थी। तेजू चौधरी का प्रस्ताव सम्मान के साथ ठुकरा दिया। बाद में कुछ लोगों ने परनाना की इस तथाकथित मूर्खता की हंसी उड़ाई। इस पर परनाना का तर्क कुछ इस प्रकार था। मैं बीस बीघा जमीन लेकर भी चौधरियों की बराबरी में नहीं आऊंगा। लेकिन ये दो बैलों की जोड़ी एक ऐसा धन है जिसे देखकर तेजू चौधरी बस मचलता रहेगा, जलता रहेगा, बस इनकी आरजू कर सकेगा लेकिन कभी पा नहीं सकेगा। चौधरियों का वर्चस्व उनकी जमींदारी से था। मेरे परनाना का वर्चस्व उनके दो बैलों से था।

Comments

Popular posts from this blog

 NUREMBERG TRIALS 1945. The World War II was over. The Allies (USA, USSR and UK) had defeated the Axis powers (Germany, Italy and Japan). Unprecedented destruction wreaked by ‘Little Boy’ and ‘Fat Man’ in Hiroshima and Nagasaki confirmed the results of the war in favour of the Allied beyond any doubt. Hitler, who once marshalled a thoroughly defeated Germany, in body and spirit, to a formidable empire, could see no further recourse and hence committed suicide. Some of his followers followed the suit. But many of the high officials of the Nazi Party were captured and put in a prison at Nuremberg, Germany. They were to be tried before a court. Thus came Nuremberg trials. Just Shoot Them! Why not just shoot them! This thought came to many at that time. It might even resonate with many of you too. The sentiment (of shooting away) can even intensify knowing that chief among those who were captured was Hermann Göring, the Reichsmarschall (highest ranking military title in Nazi Germany),...
MOVE 78 ‘Go’ is an ancient Chinese board game. It is similar to game of Chess in that it is played by two players at a time and it too requires intelligence, and intelligence alone. However, Go is much more complicated than chess. It is not so because of some weird set of rules or conditions. Rather the rules and objective of this game are very simple. Google it. The number of possible board configurations in Go is more than number of atoms present in the universe. No game of Go has been played twice, ever!          In March 2016, the then World Go Champion Lee Sedol (holder of 18 world titles) was about to play against an opponent like never before: a computer, powered by Artificial Intelligence (AI) named AlphaGo. Lee was confident of defeating AlphaGo in all five games that were to be played. Reason behind his confidence was the fact that the game of Go at its highest level requires  creativity and intuition. How can a computer be creative and how can it...